सच्ची मित्रता कभी धन-दौलत की मोहताज नहीं होती
इटावा औरैया, अगस्त 1 -- जसवंतनगर। खाटूश्याम मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण के अंतिम दिवस पर वृंदावन से पधारे कथाव्यास ने श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि सच्ची मित्रता कभी धन-दौलत की मोहताज नहीं होती, बल्कि प्रेम, समर्पण और निष्कपट भाव ही उसका वास्तविक आधार हैं। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपने निर्धन मित्र सुदामा का जिस आत्मीयता और सम्मान से स्वागत किया, वह मानव जीवन को प्रेम, विनम्रता और सेवा का संदेश देता है। कथा में राजा परीक्षित की भूमिका मंदिर के महंत सुनील उनकी पत्नी सोनी देवी निभा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.