संसार की परिस्थितियों से भागना पलायन व सामना करना वास्तविक चेतना: मुनि श्री
गिरडीह, अगस्त 24 -- पीरटांड़। मधुबन स्थित गुणायतन में वर्षाकालीन चातुर्मास के तहत साधनारत मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज ने कहा कि संसार से डरकर नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और जागरूकता के साथ जीवन जीना चाहिए। संसार की परिस्थितियों से भागना पलायन है, उन्हें बेबसी में भोगते रहना कमजोरी है, जबकि परिस्थितियों को समझकर उनका सामना करना ही जीवन की वास्तविक चेतना है। उन्होंने श्रद्धालुओं का आह्वान किया कि कर्मों को केवल भोगना नहीं है, उन्हें काटने का पुरुषार्थ करना है। डरो मत, डटकर जियो। बता दें कि मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज एवं मुनि श्री संधान सागर महाराज ससंघ का मधुबन स्थित गुणायतन में वर्षाकालीन चातुर्मास चल रहा है। साधु संतों के सान्निध्य में श्रद्धालुओं को निरंतर आत्मजागृति, वैराग्य और जीवन-प्रबंधन का मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। वर्षाकाल चातुर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.