शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म
प्रयागराज, जून 25 -- हनुमानगंज। सरायइनायत थानाक्षेत्र की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा ने पुलिस से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने की शिकायत की है। उसका कहना है कि एक युवक विगत पांच वर्षों से शादी का झांसा देकर उसके साथ मनमानी करता रहा और गर्भवती होने पर दबाव बनाकर गर्भपात भी करा दिया। अब शादी करने से इनकार कर रहा है। एनजीबीयू चौकी प्रभारी गिरीश चंद्र मौर्य ने बताया पीड़िता की तहरीर पर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.