प्रयागराज, जून 25 -- हनुमानगंज‌‌। सरायइनायत थानाक्षेत्र की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा ने पुलिस से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने की शिकायत की है। उसका कहना है कि एक युवक विगत पांच वर्षों से शादी का झांसा देकर उसके साथ मनमानी करता रहा और गर्भवती होने पर दबाव बनाकर गर्भपात भी करा दिया। अब शादी करने से इनकार कर रहा है। एनजीबीयू चौकी प्रभारी गिरीश चंद्र मौर्य ने बताया पीड़िता की तहरीर पर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...