विवाहिता का शव छोड़ भागे ससुरालीजन, हत्या का आरोप
फिरोजाबाद, सितम्बर 23 -- जसराना थाना क्षेत्र के गांव मचन में मंगलवार रात एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। ससुरालीजन शव छोड़कर फरार हो गए। फरिहा थाना क्षेत्र के गांव कौरारी सरहद निवासी विजेंद्र सिंह 27 अप्रैल-2026 को अपनी सबसे छोटी 20 वर्षीय पुत्री नीलम की शादी गांव मचन निवासी अभिषेक के साथ की थी। एक माह बाद ही पति सहित अन्य ससुरालीजन कार की मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर वे नीलम का मानसिक और शारीरिक रूप से उत्पीड़न करने लगे।आरोप है कि मंगलवार रात दो बजे नीलम का शव फंदे से लटका देखकर पति, सास, ससुर और देवर भाग गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। मृतका के पिता ने हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। उ थाना प्रभारी भगवत सिंह गुर्जर ने बताया कि विवाहिता की पांच माह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.