फिरोजाबाद, सितम्बर 23 -- जसराना थाना क्षेत्र के गांव मचन में मंगलवार रात एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। ससुरालीजन शव छोड़कर फरार हो गए। फरिहा थाना क्षेत्र के गांव कौरारी सरहद निवासी विजेंद्र सिंह 27 अप्रैल-2026 को अपनी सबसे छोटी 20 वर्षीय पुत्री नीलम की शादी गांव मचन निवासी अ​भिषेक के साथ की थी। एक माह बाद ही पति सहित अन्य ससुरालीजन कार की मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर वे नीलम का मानसिक और शारीरिक रूप से उत्पीड़न करने लगे।आरोप है कि मंगलवार रात दो बजे नीलम का शव फंदे से लटका देखकर पति, सास, ससुर और देवर भाग गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। मृतका के पिता ने हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। उ थाना प्रभारी भगवत सिंह गुर्जर ने बताया कि विवाहिता की पांच माह...