लूटकांड और आर्म्स एक्ट के आरोपी को दस वर्ष कैद की सजा
सिमडेगा, जून 2 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। एडीजे नरंजन सिंह की अदालत ने मंगलवार को लूटपाट के एक आरोपी को दस वर्ष कैद और दस हजार रुपए जुर्माना की सजा सुनाई है। इस मामले में जलडेगा थाना कांड संख्या 27/22 के तहत मामला दर्ज है। बताया गया कि वर्ष 2022 में जलडेगा थाना क्षेत्र में एक लूटपाट की घटना हुई थी। जिसके अनुसंधान के दौरान पुलिस ने थाना क्षेत्र के सलडेगा से घटना के आरोपी थॉमस सोरेंग को पिस्टल और मैगजीन सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसी मामले की सुनवाई करते हुए एडीजे नरंजन सिंह की अदालत ने मंगलवार को आरोपी को दोषी पाते हुए कैद की सजा सुनाई। अभियोजन पक्ष से लोक अभियोजक निशि कच्छप ने दलीलें पेश की। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.