आगरा, मई 4 -- एटीएम कार्ड बदलकर 16.56 लाख रुपये की ठगी के मामले में आरोपित वैभव गोयल निवासी ग्राम अगेड़ा गंगा नगर जिला मेरठ को राहत नहीं मिली है। अपर जिला जज प्रथम पुष्कर उपाध्याय ने आरोपित का जमानत प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया। अभियोजन की ओर से एडीजीसी आदर्श चौधरी ने तर्क दिए। वादी सेवानिवृत्त शासकीय अधिवक्ता मो. आसिफ खान ने थाना साइबर क्राइम में मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि 13 अक्तूबर 25 की शाम राजपुर चुंगी स्थित एसबीआई के एटीएम पर मौजूद दो युवकों ने बातों में फंसकर उनका एटीएम कार्ड बदलकर उनके खाते से 16.56 लाख रुपये निकाल लिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.