अमरोहा, अप्रैल 28 -- रोटरी क्लब हसनपुर आस्था के संयोजन में मंगलवार को चौधरी बिहारी सिंह त्यागी कन्या इंटर कॉलेज में मेधावी छात्राओं का सम्मान एवं साइकिल वितरण समारोह आयोजित किया गया। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि रोटरी मंडल 3100 की गवर्नर पायल गौड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरि गुप्ता व विद्यालय डायरेक्टर ब्रह्मदत्त त्यागी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। हाईस्कूल में प्रथम वंदना शर्मा, द्वितीय निकिता व तृतीय स्थान पर रहीं हिमांशी चावला समेत इंटरमीडिएट में आरूषी नागर प्रथम, इलमा द्वितीय व सविता यादव तृतीय को साइकिल, शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- आर्य बालिका इंटर कॉलेज में उत्कृष्ट छात्राओं को कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.