अमरोहा, अप्रैल 28 -- रोटरी क्लब हसनपुर आस्था के संयोजन में मंगलवार को चौधरी बिहारी सिंह त्यागी कन्या इंटर कॉलेज में मेधावी छात्राओं का सम्मान एवं साइकिल वितरण समारोह आयोजित किया गया। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। ​समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि रोटरी मंडल 3100 की गवर्नर पायल गौड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरि गुप्ता व विद्यालय डायरेक्टर ब्रह्मदत्त त्यागी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। हाईस्कूल में प्रथम वंदना शर्मा, द्वितीय निकिता व तृतीय स्थान पर रहीं हिमांशी चावला समेत इंटरमीडिएट में आरूषी नागर प्रथम, इलमा द्वितीय व सविता यादव तृतीय को साइकिल, शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- आर्य बालिका इंटर कॉलेज में उत्कृष्ट छात्राओं को कि...