मतगणना पर्यवेक्षकों की महत्वपूर्ण बैठक आज
रामगढ़, जून 13 -- रामगढ़, नगर प्रतिनिधि। छावनी परिषद कार्यालय के सभागार में 13 जून, शनिवार को प्रातः 11:00 बजे सभी जनगणना पर्यवेक्षकों की एक अत्यंत महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में सभी पर्यवेक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, सभी पर्यवेक्षकों को अपने-अपने प्रगणक ब्लॉक के एचएलबी- बाउंड्री तथा उससे संबंधित सभी आवश्यक अभिलेखों के साथ ससमय उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। बैठक के दौरान सभी पर्यवेक्षकों से मकान सूचीकरण कार्य से संबंधित एक अनिवार्य प्रमाण-पत्र लिया जाएगा। इस प्रमाण-पत्र में पर्यवेक्षकों को मुख्य रूप से यह प्रमाणित करना होगा कि उनके संबंधित एचएलबी में नक्शा, ग्राउंड लेवल पर किए गए।मकान सूचीकरण कार्य में किसी भी प्रकार का कोई परिवर्तन पाया गया है अथवा नहीं। सभी पर्यवेक्षकों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.