रामगढ़, जून 13 -- ​रामगढ़, नगर प्रतिनिधि। छावनी परिषद कार्यालय के सभागार में 13 जून, शनिवार को प्रातः 11:00 बजे सभी जनगणना पर्यवेक्षकों की एक अत्यंत महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में सभी पर्यवेक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। ​आधिकारिक सूचना के अनुसार, सभी पर्यवेक्षकों को अपने-अपने प्रगणक ब्लॉक के एचएलबी- बाउंड्री तथा उससे संबंधित सभी आवश्यक अभिलेखों के साथ ससमय उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। ​​बैठक के दौरान सभी पर्यवेक्षकों से मकान सूचीकरण कार्य से संबंधित एक अनिवार्य प्रमाण-पत्र लिया जाएगा। इस प्रमाण-पत्र में पर्यवेक्षकों को मुख्य रूप से यह प्रमाणित करना होगा कि उनके संबंधित एचएलबी में ​​नक्शा, ​ग्राउंड लेवल ​पर किए गए।मकान सूचीकरण कार्य में किसी भी प्रकार का कोई परिवर्तन पाया गया है अथवा नहीं। सभी पर्यवेक्षकों...