भागवत कथा में सुनाया धुंधकारी की मोक्ष का प्रसंग।
हाथरस, जून 23 -- सहपऊ। कस्बा के रवि बजाज के सामने के मैदान में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन बरसाना से आई कथावाचक इन्दु लेखा शास्त्री ने श्रद्धालुओं को महापापी एवं क्रूर व्यक्ति धुंधकारी के मोक्ष होने की कथा सुनाई । उन्होंने श्रद्धालुओं को बताया कि धुंधकारी बचपन से ही दुष्ट,जुआरी ,शराबी एवं हिंसक स्वभाव का था। मरने के बाद उसे प्रेतियोनि मिली । उसके भाई गोकर्ण को जब यह पता चला तो उसने भाई के मुक्ति के लिए श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया । कथा विश्राम होने पर धुंधकारी को मोक्ष प्राप्ति हुई । इस दौरान देवा लाला , गजेन्द्र वर्मा,विष्णु गुप्ता, नागेन्द्र टीटी, प्रदीप, तोता राम, रवि बजाज, भिकारी दास, पंसारीख् ऋषि कुमार सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। यह भी पढ़ें- श्री कृष्ण की लीलाएं श्रवण करने से चित्त होता पवित्र
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.