बैंक ऑफ बड़ौदा ने मुकदमे की खबरें खारिज की
नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- नई दिल्ली। बैंक ऑफ बड़ौदा ने बुधवार को कहा कि उसे यूएई के कारोबारी बी आर शेट्टी की ओर से दायर किसी मुकदमे का नोटिस नहीं मिला है। शेट्टी ने अपने कारोबारी समूह के पतन के मामले में बैंक से 15 अरब अमेरिकी डॉलर के क्षतिपूर्ति की मांग की है। खबरों के अनुसार, शेट्टी ने 13 अक्टूबर को बंबई उच्च न्यायालय में मुकदमा दायर कर क्षतिपूर्ति की मांग की। एनएमसी हेल्थ के संस्थापक शेट्टी ने कथित तौर पर आरोप लगाया है कि बैंक ऑफ बड़ौदा, उसके कई अधिकारियों और अन्य लोगों ने ऐसे लेनदेन में मदद की, जिनके कारण उनका कारोबारी समूह ढह गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.