अमरोहा, मई 6 -- हसनपुर। नगर स्थित एचएसएस पब्लिक स्कूल में मंगलवार को प्री-नर्सरी से कक्षा एक तक के बच्चों के लिए पूल पार्टी का आयोजन किया गया। बच्चों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ लुत्फ लिया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों ने पानी में अठखेलियां करते हुए खूब मस्ती की। कार्यक्रम के दौरान संगीत की धुनों पर थिरकते बच्चों ने समा बांध दिया। छात्र-छात्राओं को पॉपकॉर्न और आइसक्रीम भी दी गईं, जिसका उन्होंने भरपूर आनंद लिया। प्रधानाचार्य अंकुर काशिव ने कहा कि ऐसी गतिविधियां बच्चों के समग्र विकास में सहायक होती हैं। खेल-खेल में सीखने से बच्चे आत्मविश्वासी, सक्रिय और प्रसन्न बनते हैं, साथ ही उनमें सामाजिकता और टीम भावना का विकास होता है। यह भी पढ़ें- किंडरगार्डन के बच्चों की 'वाटरमेलन पार्टी' में मस्ती की यह भी पढ़ें- क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.