अमरोहा, मई 6 -- ​हसनपुर। नगर स्थित एचएसएस पब्लिक स्कूल में मंगलवार को प्री-नर्सरी से कक्षा एक तक के बच्चों के लिए पूल पार्टी का आयोजन किया गया। बच्चों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ लुत्फ लिया। ​रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों ने पानी में अठखेलियां करते हुए खूब मस्ती की। कार्यक्रम के दौरान संगीत की धुनों पर थिरकते बच्चों ने समा बांध दिया। छात्र-छात्राओं को पॉपकॉर्न और आइसक्रीम भी दी गईं, जिसका उन्होंने भरपूर आनंद लिया। प्रधानाचार्य अंकुर काशिव ने कहा कि ऐसी गतिविधियां बच्चों के समग्र विकास में सहायक होती हैं। खेल-खेल में सीखने से बच्चे आत्मविश्वासी, सक्रिय और प्रसन्न बनते हैं, साथ ही उनमें सामाजिकता और टीम भावना का विकास होता है। यह भी पढ़ें- किंडरगार्डन के बच्चों की 'वाटरमेलन पार्टी' में मस्ती की यह भी पढ़ें- क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता म...