बच्चों ने गौरैया के लिए बनाए घोसले
ललितपुर, मार्च 18 -- घर के आंगन में चहकने वाली नन्हीं गौरैया के संरक्षण को बच्चे आगे आए हैं। उन्होंने पक्षियों के लिए न केवल घोसले बनाए बल्कि उनके पानी पीने के लिए जगह-जगह मिट्टी के बर्तन भी रखे। उनकी जागरुकता से बड़ों ने भी इस कार्य में जुटने का निर्णय लिया है। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में पेड़-पौधे, वनस्पतियों, पशुओं के साथ-साथ पक्षियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। हानिकारक कीटाणुओं तथा जीवों का भक्षण करके वातावरण को स्वच्छ बनाने में पक्षी अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं, लेकिन बढ़ते प्रदूषण व शहरीकरण के कारण पक्षियों की संख्या निरंतर घटती जा रही है। शहरी क्षेत्रों में गौरैया की कमी ज्यादा देखी जा रही है। जो प्रकृति व पर्यावरण दोनों के लिए चिंता का विषय है। यह चिड़िया मनुष्य के बनाए घरों में रहना ज्यादा पसंद करती है पर आधुनिक युग में ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.