पत्नी की दहेज हत्या में पति समेत तीन को दस वर्ष कैद
आगरा, जून 10 -- दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति, ससुर और सास को कोर्ट ने दोषी पाया है। अपर जिला जज अमित कुमार यादव ने आरोपी पति शाहरुख खान, ससुर शौकीन व सास समीना निवासी ग्राम सरैंधी जगनेर को दस वर्ष के कारावास एवं 72 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं अभियोजन की ओर से एडीजीसी शशि शर्मा ने वादी, मृतका की मां, बहन, डॉक्टर व विवेचक समेत नौ गवाह और अहम साक्ष्य प्रस्तुत किए। लोनी गाजियाबाद निवासी नजर मोहम्मद ने थाना जगनेर पर तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी बेटी फूल बानो की शादी चार अप्रैल 2021 को शाहरुख खान के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर उसकी पुत्री से मारपीट करते थे। कुछ दिनों बाद फिर से ससुरालीजन तीन लाख रुपये की मांग करने लगे। उसमें से एक लाख रुपये ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.