पाकुड़, जनवरी 5 -- पाकुडिया, एक संवाददाता। रविवार को महेशपुर विधायक प्रो.स्टीफन मरांडी पाकुड़िया प्रखंड के गणपुरा पंचायत अंतर्गत बड़ा सपादहा में नव वर्ष के अवसर पर चांद-भैरव क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि विधायक प्रो.स्टीफन मरांडी सहित अन्य अतिथियों का पारंपरिक आदिवासी रीति-रिवाज से भव्य स्वागत आयोजकों द्वारा किया गया। वहीं फाइनल मैच शिसिर बयार टीम और अवंतिका दल टीम के बीच खेला गया। विधायक ने टॉस के उपरांत फुटबॉल को किक मार कर फाइनल मैच का शुभारंभ किया। वहीं दोनों ही टीम के खिलाड़ियों को बधाई दी। विधायक प्रो़ मरांडी ने खिलाड़ियों एवं उपस्थित खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए खिलाड़ियों के प्रति हेमंत सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.