पाकुड़, जनवरी 5 -- पाकुडिया, एक संवाददाता। रविवार को महेशपुर विधायक‎ प्रो.स्टीफन मरांडी पाकुड़िया प्रखंड के गणपुरा पंचायत अंतर्गत बड़ा‎ सपादहा में नव वर्ष के अवसर पर चांद-भैरव क्लब द्वारा‎ आयोजित दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान कार्यक्रम‎ में पहुंचे‎ मुख्य अतिथि विधायक‎ प्रो.स्टीफन मरांडी सहित अन्य अतिथियों का पारंपरिक आदिवासी रीति-रिवाज से भव्य स्वागत आयोजकों द्वारा‎ किया गया। वहीं फाइनल मैच शिसिर बयार टीम और अवंतिका दल टीम के बीच खेला गया। विधायक‎ ने टॉस के उपरांत फुटबॉल को किक मार कर फाइनल मैच का शुभारंभ किया। वहीं दोनों ही टीम के खिलाड़ियों को बधाई दी। विधायक‎ प्रो़ मरांडी ने खिलाड़ियों एवं उपस्थित खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए खिलाड़ियों के प्रति हेमंत सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओ...