दो थाना प्रभारियों से स्पष्टीकरण तलब
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 31 -- फर्रुखाबाद। अपर सत्र न्यायाधीश न्यायालय संख्या 1 ने कायमगंज कोतवाल व थाना प्रभारी मेरापुर से दो अलग अलग मामलों में लिखित स्पष्टीकरण तलब कर लिया है। थाना कायमगंज में दर्ज गोवध अधिनियम, पुलिस मुठभेड़ व आधुध अधिनियम के मामले में पुलिस आख्या व केस डायरी उपलब्ध न होने पर न्यायालय ने सख्त रुख अपनाया है। न्यायालय ने कहा कि पुलिस आख्या व केस डायरी उपलब्ध न होने के कारण प्रस्तुत जमानत प्रार्थना पत्र के निस्तारण में बिलंब हो रहा है। न्यायालय ने प्रभारी निरीक्षक कायमगंज व थाना प्रभारी मेरापुर को आदेशित किया कि वह अपना लिखित स्पष्टीकरण 3 सितंबर तक प्रस्तुत करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.