दुकानदार से मारपीट में महिला को मिली जमानत
आगरा, मई 22 -- उधारी के पैसे मांगने पर दुकानदार से गाली गलौज, मारपीट एवं धमकी देने में महिला आरोपित को राहत मिल गई है। अदालत ने आरोपित का जमानत प्रार्थना पत्र स्वीकृत कर लिया है। आरोपित की ओर से अधिवक्ता बबीना रानी शांत ने तर्क प्रस्तुत किए। वादी मगन उर्फ कृष्णकांत निवासी ग्राम खांडा ने थाना बरहन में तहरीर देकर बताया था कि 20 नवंबर 22 को वह अपनी दुकानदारी की उधारी के पैसे मांगने आरोपित शशी के घर गया था। जिससे कुपित होकर आरोपित आदि ने उसकी दुकान पर आकर लाठी, डंडे से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.