दिल्ली में ई-रिक्शा पर लगाम कसने का प्लान तैयार, सवारियों की लिमिट से रजिस्ट्रेशन तक क्या होंगे बदलाव
नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने राजधानी में ट्रैफिक जाम, सड़क सुरक्षा और ई-रिक्शा के संचालन को नियंत्रित करने के लिए पॉलिसी तैयार की है। इस पॉलिसी के तहत दिल्ली में ई-रिक्शा की संख्या 2.5 लाख तक सीमित रखने का प्रस्ताव है। इसके साथ ही एक व्यक्ति के नाम पर पांच से ज्यादा ई-रिक्शा वाहन रजिस्ट्रेशन नहीं किए जाएंगे। सरकार ने ड्राफ्ट पॉलिसी सार्वजनिक कर दी है और सभी हितधारकों व आम जनता से इस पर 30 दिन के भीतर सुझाव मांगे हैं। दिल्ली ई-रिक्शा (रजिस्ट्रेशन एवं संचालन) की प्रस्तावित ड्राफ्ट पॉलिसी में 25 या उससे अधिक ई-रिक्शा के बेड़े का संचालन करने वाली संस्थाओं के लिए एग्रीगेटर लाइसेंस अनिवार्य किए जाने और नियमों के उल्लंघन पर दंड का भी प्रावधान किया है। इसके तहत वैध ई-रिक्शा अनुपालन प्रमाणपत्र (ईसीसी) वाले वाहनों की अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.