दहेज हत्या के मामले में नहीं मिली जमानत
चित्रकूट, अक्टूबर 5 -- चित्रकूट। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजेंद्र प्रसाद भारती की अदालत ने दहेज हत्या के मामले में आरोपित भीमसेन की जमानत अर्जी खारिज कर दी। सरधुवा थाने में उसके खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मौजूदा समय पर भीमसेन जेल में बंद है। उसने अदालत में जमानत के लिए अर्जी दाखिल की थी। अदालत ने अपराध गंभीर और अजमानतीय प्रकृति का मानते हुए अर्जी खारिज कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.