सीतापुर, मार्च 10 -- सीतापुर, संवाददाता। आज से तीसरा अशरा शुरू हो गया है। जिस वजह से रमजान के मुकम्मल होने में कम समय रह जाने से इबादतों का सिलसिला भी तेज हो गया है। इसी अशरे में लोग ऐतिकाफ में बैठते हैं। साथ ही शबे कद्र को भी तलाशते हैं। माना जाता है कि रमजान में पांच रातों 21, 23, 25, 27 व 29वें रोजे में से कोई भी रात शब-ए-कद्र की हो सकती है। ऐसे में लोग ज्यादातर सभी रातों को जागकर खूब इबादत करते हैं। अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं। कुरआन पढ़ते हैं। जबकि घरों में भी इन रातों में महिलाएं इबादत में मशगूल रहती हैं। वैसे तो पूरे रमजान भर इबादत का 70 गुना सवाब मिलता है, लेकिन शब-ए-कद्र में की गई इबादत का विशेष महत्तव बताया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.