चौथी जीएस थापा (गोरे बाबू) मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता में टीमों के बीच कड़ी टक्कर
देहरादून, मई 20 -- देहरादून। गढ़ी कैंट स्थित गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज में आयोजित चौथी जीएस थापा (गोरे बाबू) मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता के तहत मंगलवार को पहला मैच 2 बिहार और 17 कुमाऊं टीम के बीच खेला गया। इसमें 2 बिहार 1-0 से विजेता रही। दूसरा मैच हिमालयन एफसी और स्टेकिंग सेवंथ के बीच में खेला गया। इसमें हिमालयन एफसी 2-0 से विजयी रही। बुधवार सुबह प्रतियोगिता जारी थी। देर शाम तक दो मैच खेले जाने हैं। 24 मई को प्रतियोगिता संपन्न होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.