देहरादून, मई 20 -- देहरादून। गढ़ी कैंट स्थित गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज में आयोजित चौथी जीएस थापा (गोरे बाबू) मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता के तहत मंगलवार को पहला मैच 2 बिहार और 17 कुमाऊं टीम के बीच खेला गया। इसमें 2 बिहार 1-0 से विजेता रही। दूसरा मैच हिमालयन एफसी और स्टेकिंग सेवंथ के बीच में खेला गया। इसमें हिमालयन एफसी 2-0 से विजयी रही। बुधवार सुबह प्रतियोगिता जारी थी। देर शाम तक दो मैच खेले जाने हैं। 24 मई को प्रतियोगिता संपन्न होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...