चिरेका कर्मियों को मिला अगस्त 2026 का मैन ऑफ द मंथ अवार्ड
जामताड़ा, सितम्बर 22 -- चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना में उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवा प्रदान करने वाले चार कर्मचारियों को मंगलवार को अगस्त 2026 माह के लिए मैन ऑफ द मंथ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। महाप्रबंधक मोहित चंद्रा ने इन कर्मियों के कठिन परिश्रम और उत्कृष्ट योगदान की सराहना करते हुए उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया और बधाई दी। पुरस्कार प्राप्त करने वालों में यांत्रिक विभाग के सीनियर सेक्शन इंजीनियर अनूप कुमार, इलेक्ट्रिक लोको बोगी शॉप-25 के सीनियर सेक्शन इंजीनियर जुनेद अहमद, विद्युत् विभाग के सीनियर तकनीशियन शिब कुमार शर्मा और तकनीशियन-III राजू दास शामिल हैं। मटीरियल प्रोग्रेस सेक्शन में कार्यरत अनूप कुमार ने कंप्रेसर व बैटरी बॉक्स लेग की गुणवत्ता जांच और सामग्री प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं, जुनेद अहमद ने नई सीएनसी प्लाज्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.