जामताड़ा, सितम्बर 22 -- चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना में उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवा प्रदान करने वाले चार कर्मचारियों को मंगलवार को अगस्त 2026 माह के लिए मैन ऑफ द मंथ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। महाप्रबंधक मोहित चंद्रा ने इन कर्मियों के कठिन परिश्रम और उत्कृष्ट योगदान की सराहना करते हुए उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया और बधाई दी। ​पुरस्कार प्राप्त करने वालों में यांत्रिक विभाग के सीनियर सेक्शन इंजीनियर अनूप कुमार, इलेक्ट्रिक लोको बोगी शॉप-25 के सीनियर सेक्शन इंजीनियर जुनेद अहमद, विद्युत् विभाग के सीनियर तकनीशियन शिब कुमार शर्मा और तकनीशियन-III राजू दास शामिल हैं। ​मटीरियल प्रोग्रेस सेक्शन में कार्यरत अनूप कुमार ने कंप्रेसर व बैटरी बॉक्स लेग की गुणवत्ता जांच और सामग्री प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं, जुनेद अहमद ने नई सीएनसी प्लाज्मा...