मुरादाबाद, मार्च 24 -- जनपद में शिक्षा व्यवस्था सुधारने के तमाम दावों के बीच सरकारी स्कूलों में घटती छात्र संख्या एक बड़ी चिंता बन गई है। स्कूल चलो अभियान, घर-घर संपर्क और जागरूकता कार्यक्रमों के बावजूद पिछले चार वर्षों में करीब 68 हजार बच्चों की कमी दर्ज की गई है। अब एक अप्रैल से शुरू हो रहे सत्र 2026-27 के लिए नामांकन बढ़ाना बेसिक शिक्षा विभाग के सामने बड़ी चुनौती है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2022-23 में जहां छात्र संख्या करीब 2.6 लाख थी, वहीं 2023-24 में यह घटकर 1.84 लाख रह गई। इसके बाद 2024-25 में 1.45 लाख और 2025-26 में महज 1.38 लाख रह गई है। यानी हर साल गिरावट का सिलसिला जारी है। इस स्थिति के पीछे कई कारण सामने आ रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि शासन के नए नियमों के चलते वे गैर-शैक्षिक कार्यों में अधिक व्यस्त रहते हैं, जिससे प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.