केडीए ने बिना लेआउट चल रहे जिम को सीज किया
कानपुर, मई 27 -- कानपुर। बिना लेआउट जिम संचालन करने पर बुधवार को केडीए ने कार्रवाई की है। प्रवर्तन जोन-2बी के विशेष कार्याधिकारी अधिकारी सत शुक्ला के नेतृत्व में टीम ने सर्वोदय नगर स्थित मकान नंबर-बी-29 में सीलिंग की कार्रवाई की। यहां सोनिया अरोड़ा जिम का संचालन कर रहीं थीं। इस दौरान अवर अभियंता रमाकांत व प्रवर्तन दस्ता मौजूद रहा। सत शुक्ला ने बताया कि क्षेत्र में चल रहे अवैध निर्माण चिह्नित किए जा रहे हैं जिन पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए सीलिंग या ध्वस्तीकरण कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.