कानपुर, मई 27 -- कानपुर। बिना लेआउट जिम संचालन करने पर बुधवार को केडीए ने कार्रवाई की है। प्रवर्तन जोन-2बी के विशेष कार्या​धिकारी अ​धिकारी सत शुक्ला के नेतृत्व में टीम ने सर्वोदय नगर ​स्थित मकान नंबर-बी-29 में सीलिंग की कार्रवाई की। यहां सोनिया अरोड़ा जिम का संचालन कर रहीं थीं। इस दौरान अवर अभियंता रमाकांत व प्रवर्तन दस्ता मौजूद रहा। सत शुक्ला ने बताया कि क्षेत्र में चल रहे अवैध निर्माण चिह्नित किए जा रहे हैं जिन पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए सीलिंग या ध्वस्तीकरण कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...