एसएसबी के शिविर में 85 ग्रामीणों की जांच, दवाएं बांटी
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 10 -- 70 वीं वाहिनी एसएसबी बिशनापुर गांव में निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। कमांडेंट राजन कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन व डॉ. दिनेश कुमार द्वितीय कमान अधिकारी चिकित्सा के प्रभावी पर्यवेक्षण में वाहिनी की जी समवाय रामपुरा-79 ने शिविर का आयोजन किया। इस विशेष चिकित्सा शिविर में वाहिनी की अनुभवी मेडिकल टीम ने बिशनापुर व आसपास के सुदूरवर्ती क्षेत्रों से आए कुल 85 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर के दौरान मौसमी बीमारियों, वायरल बुखार, सर्दी-खांसी, त्वचा संक्रमण, उदर रोग, जोड़ों के दर्द, उच्च रक्तचाप, मधुमेह जैसी सामान्य व जटिल व्याधियों की जांच की गई साथ ही दवाएं भी बांटी गई। मेडिकल टीम ने सीमांत नागरिकों को संक्रामक रोगों से बचाव, व्यक्तिगत स्वच्छता, शुद्ध पेयजल के उपयोग व संतुलित पोषण के संबंध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.