लखीमपुरखीरी, सितम्बर 10 -- 70 वीं वाहिनी एसएसबी बिशनापुर गांव में निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। कमांडेंट राजन कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन व डॉ. दिनेश कुमार द्वितीय कमान अधिकारी चिकित्सा के प्रभावी पर्यवेक्षण में वाहिनी की जी समवाय रामपुरा-79 ने शिविर का आयोजन किया। ​इस विशेष चिकित्सा शिविर में वाहिनी की अनुभवी मेडिकल टीम ने बिशनापुर व आसपास के सुदूरवर्ती क्षेत्रों से आए कुल 85 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर के दौरान मौसमी बीमारियों, वायरल बुखार, सर्दी-खांसी, त्वचा संक्रमण, उदर रोग, जोड़ों के दर्द, उच्च रक्तचाप, मधुमेह जैसी सामान्य व जटिल व्याधियों की जांच की गई साथ ही दवाएं भी बांटी गई। मेडिकल टीम ने सीमांत नागरिकों को संक्रामक रोगों से बचाव, व्यक्तिगत स्वच्छता, शुद्ध पेयजल के उपयोग व संतुलित पोषण के संबंध...