एएस क्रिकेट एकेडमी दस विकेट से जीता
कानपुर, जून 11 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता समर कप नागेंद्र स्वरूप मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में शिवा क्रिकेट एकेडमी ने एएस क्रिकेट एकेडमी को 10 विकेट से पराजित किया। शानदार पारी खेलने वाले मयंक वर्मा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता।फूलबाग स्थित डीएवी मैदान पर हुए मैच में एएस क्रिकेट एकेडमी ने 20 ओवर में छह विकेट पर 113 रन बनाए। टीम की ओर से पार्थ शुक्ला ने 36 रन व यश कुमार ने 13 रन बनाए। गेंदबाजी में आयुष ने दो खिलाड़ी को आउट किया। जवाब में खेलने उतरी शिवा क्रिकेट एकेडमी ने 15.1 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 114 रन बनाकर मैच जीता। यह भी पढ़ें- यश शर्मा की घातक गेंदबाजी, टीम येलो ने जीता मुकाबला टीम की ओर से मयंक वर्मा ने 65 रन व योगेंद्र ने 36 रन बनाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.