कानपुर, जून 11 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता समर कप नागेंद्र स्वरूप मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में ​शिवा क्रिकेट एकेडमी ने एएस क्रिकेट एकेडमी को 10 विकेट से पराजित किया। शानदार पारी खेलने वाले मयंक वर्मा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता।फूलबाग ​स्थित डीएवी मैदान पर हुए मैच में एएस क्रिकेट एकेडमी ने 20 ओवर में छह विकेट पर 113 रन बनाए। टीम की ओर से पार्थ शुक्ला ने 36 रन व यश कुमार ने 13 रन बनाए। गेंदबाजी में आयुष ने दो खिलाड़ी को आउट किया। जवाब में खेलने उतरी ​शिवा क्रिकेट एकेडमी ने 15.1 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 114 रन बनाकर मैच जीता। यह भी पढ़ें- यश शर्मा की घातक गेंदबाजी, टीम येलो ने जीता मुकाबला टीम की ओर से मयंक वर्मा ने 65 रन व योगेंद्र ने 36 रन बनाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...