लखनऊ, मार्च 19 -- स्वास्थ्य विभाग में ईएसडब्ल्यू कोटे से संविदा पर भर्ती डॉक्टरों की जांच शुरू हो गई है। इनके शैक्षिक व अन्य दस्तावेजों की जांच होगी। इससे स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। मोहल्ला क्लीनिक की तर्ज पर खुले हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर संविदा पर एमबीबीएस डॉक्टरों के​ लिए बीते माह सात जनवरी को सीएमओ ऑफिस में वॉक इन इंटरव्यू हुआ था। 55 पद के सापेक्ष 400 डॉक्टर इंटरव्यू में शामिल हुए थे। इसमें निजी मेडिकल कॉलेज व विदेश से एक से डेढ़ करोड़ रुपये खर्च करके एमबीबीएस करने वाले डॉक्टर भी शामिल हुए थे। अभ्य​र्थियों ने ईडब्लूएस कोटा का प्रमाण पत्र तहसील से बनवाया था। जिसके बूते उनका चयन ईडब्लूएस कोटे में स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने कर लिया। ​शिकायत के बाद एनएचएम निदेशक ने जांच के आदेश दिए हैं। जिसके बाद विभाग के जरिये तहसीलों में पत्र...