लखनऊ, मार्च 19 -- स्वास्थ्य विभाग में ईएसडब्ल्यू कोटे से संविदा पर भर्ती डॉक्टरों की जांच शुरू हो गई है। इनके शैक्षिक व अन्य दस्तावेजों की जांच होगी। इससे स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। मोहल्ला क्लीनिक की तर्ज पर खुले हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर संविदा पर एमबीबीएस डॉक्टरों के लिए बीते माह सात जनवरी को सीएमओ ऑफिस में वॉक इन इंटरव्यू हुआ था। 55 पद के सापेक्ष 400 डॉक्टर इंटरव्यू में शामिल हुए थे। इसमें निजी मेडिकल कॉलेज व विदेश से एक से डेढ़ करोड़ रुपये खर्च करके एमबीबीएस करने वाले डॉक्टर भी शामिल हुए थे। अभ्यर्थियों ने ईडब्लूएस कोटा का प्रमाण पत्र तहसील से बनवाया था। जिसके बूते उनका चयन ईडब्लूएस कोटे में स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने कर लिया। शिकायत के बाद एनएचएम निदेशक ने जांच के आदेश दिए हैं। जिसके बाद विभाग के जरिये तहसीलों में पत्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.