आर्म्स एक्ट मामले में दो आरोपियों को सजा
पटना, अप्रैल 13 -- पटना। दानापुर सिविल कोर्ट के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने सोमवार को आर्म्स एक्ट मामले में दो आरोपी मुकेश कुमार और अजय कुमार को दो-दो वर्ष की कैद और पांच-पांच हजार रुपया जुर्माना की सजा सुनाई है। गवाहों के बयान और उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर अदालत ने दोनों को आर्म्स एक्ट की दो धाराओं के तहत दोषी पाया। यह आपराधिक मामला रुपसपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अवैध हथियार के साथ वर्ष 2025 में गिरफ्तार किया था। यह भी पढ़ें- आभूषण लूटकांड में वांटेड दो शातिर हथियार समेत गिरफ्तार यह भी पढ़ें- दो पिस्टल व 25 कारतूस बरामद, तीन अभियुक्त गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.