अलीगंज सहित पूरे जिले में अल्पबृष्टि का कहर- धान की रोपनी ठप, मंडराने लगा अकाल की आशंका
जमुई, जुलाई 28 -- अलीगंज । निज संवाददाता अलीगंज सहित पूरे जिले में इस वर्ष मानसून की दगाबाजी ने किसानों की कमर तोड़कर रख दी है। पर्याप्त बारिश न होने के कारण खेतों में दरारें पड़ रही हैं और धान की रोपनी का कार्य लगभग ठप हो गया है। जुलाई का महीना बीतने को है, लेकिन आसमांन में बादल की बेरुखी देखकर किसानों के चेहरे पर मायूसी तथा अकाल की चिंता साफ झलक रही है। जिन किसानों ने पंपसेट या बोरिंग के सहारे जैसे-तैसे धान के बिचड़े (पौध) तैयार किए थे, अब वे भी धूप और पानी की कमी से पीले पड़कर सूखने लगे हैं। यह भी पढ़ें- Motihari News: संकट: जिले में 20 हजार हेक्टेयर खेतों में धान की रोपनी पर ग्रहण समय पर रोपनी न होने के कारण धान के बिचड़ा का समय निकलती जा रही है, जिससे पैदावार में भारी गिरावट की आशंका जताई जा रही है। नहरें सूखी पड़ी हैं और पोखर-तालाबों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.