अन्नपूर्णा लूट कांड में होटल मालिक की गवाही पूरी
सुल्तानपुर, मई 18 -- सुलतानपुर। शहर के बस स्टेशन स्थित अन्नपूर्णा भोजनालय के मालिक को गोली मारकर एक लाख की नकदी और एटीएम लूट के मामले में बचाव पक्ष के अधिवक्ता संतोष पांडेय ने सोमवार को होटल संचालक से जिरह पूरी की। क्राइम ब्रांच और पुलिस की संयुक्त विवेचना में आरोपी राहुल उर्फ रंजीत मिश्र, शुभम जायसवाल और सचिन जायसवाल चार्जशीट दाखिल हुई थी। 15 अप्रैल 2022 की घटना में होटल मालिक अमित गुप्ता ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया था। सीजेएम कोर्ट में अगली सुनवाई 3 जून को होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.