सतना , अप्रैल 24 -- राज्यसभा की महिला सांसद सुमित्रा बाल्मीक ने कहा है कि आधी आबादी के सशक्तिकरण के लिए सरकार हर संभव कदम उठाने को तैयार है और आवश्यकता पड़ी तो 50 प्रतिशत आरक्षण भी दिया जाएगा।
शुक्रवार को यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्रीमती बाल्मीक ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता स्पष्ट है और इस दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कांग्रेस पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि 17 अप्रैल को नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन प्रस्ताव का विरोध कर कांग्रेस ने महिलाओं के हितों पर कुठाराघात किया है। उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी इसके लिए कांग्रेस को माफ नहीं करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित