रांची , अप्रैल 22 -- स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के तत्वावधान में 9वीं झारखंड स्टेट सब-जूनियर, कैडेट एवं जूनियर कराटे चैंपियनशिप-2026 का आयोजन 25 एवं 26 अप्रैल को टाना भगत इनडोर स्टेडियम(मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, राँची) में किया जाएगा।
शिहान रंजीत मेहता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतियोगिता स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के अध्यक्ष हांशी मानस सिन्हा एवं महासचिव सेंसाई हेजाज असदक के नेतृत्व में आयोजित की जा रही है। इस राज्य-स्तरीय प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों से लगभग 450 कराटे खिलाड़ी भाग लेंगे।
यह प्रतियोगिता वर्ल्ड कराटे फेडरेशन के नियमों के अनुसार आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता के प्रथम दिन कैडेट एवं जूनियर वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों की स्पर्धाएँ होंगी, जबकि दूसरे दिन सब-जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों की प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएँगी।
उन्होंने आगे बताया कि इस प्रतियोगिता में केवल कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन से मान्यता प्राप्त स्टाइल्स तथा स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के पंजीकृत सदस्य ही भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता के सफल संचालन में के लिए केआईओ से संबद्ध लगभग 40 रेफरी, जज एवं तकनीकी अधिकारी सहित हँसी रंजित केशरी, कोईसी नरेंद्र सिन्हा,शिहान शशि पांडे,शिहान उदय कुमार,शिहान धनजय श्रीवास्तव एवं शिहान रंजीत मेहता अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित