पटना , सितंबर 16 -- ाष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार बिहार में 09 सितम्बर से 08 अक्टूबर 2026 तक 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष "हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेवारी" थीम पर आधारित पोषण माह का उद्देश्य कुपोषण के विरुद्ध जन-आंदोलन को और सशक्त बनाना तथा सामुदायिक स्तर पर पोषण के प्रति जागरूकता एवं व्यवहार परिवर्तन लाना है।

पिछले आठ साल से जारी पोषण माह अभियान का प्रति वर्ष जीविका दीदियों ने सफलता पूर्वक संचालन किया है, जिसके सापेक्षित परिणाम भी मिले हैं l लोगों में अपने स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूकता आई है।संस्थागत एवं सुरक्षित प्रसव में बढ़ोतरी हुई है और शिशु मृत्यु दर में कमी आई है।

अभियान के तहत लक्षित ग्रामीण महिलाएं एवं नवजात के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण को धरातल पर उतारने में बिहार की जीविका दीदियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण और निर्णायक साबित हो रही है। जीविका के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों की दीदियाँ आज केवल आर्थिक सशक्तीकरण का प्रतीक नहीं, बल्कि सामाजिक बदलाव की वाहक भी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित