हैदराबाद , मई 10 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार दोपहर तेलंगाना पहुंचे, जो लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला तेलंगाना दौरा है।

.प्रधानमंत्री विशेष विमान से बेंगलुरु से बेगमपेट हवाईअड्डे पहुंचे। यहां तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क, केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी और बंदी संजय कुमार, राज्य मंत्री कोमटिरेड्डी वेंकट रेड्डी और पोन्नम प्रभाकर, पूर्व क्रिकेटर एवं कांग्रेस नेता मोहम्मद अजहरुद्दीन, सांसद ईटाला राजेंदर, राठौड़ रमेश और धर्मपुरी अरविंद, तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष एन. रामचंदर राव, पुलिस महानिदेशक सी.वी. आनंद तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।

पार्टी सूत्रों के अनुसार श्री मोदी बेगमपेट हवाईअड्डे से माधापुर स्थित हैदराबाद इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एचआईसीसी) जाएंगे, जहां वह 9,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित होगा। इसके बाद श्री मोदी गाचीबौली स्थित साई सिंधु अस्पताल का उद्घाटन करेंगे और वहां आयोजित कार्यक्रम में शाम 4:15 बजे से 4:45 बजे तक हिस्सा लेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित