सहारनपुर , अगस्त 02 -- उप्र के सहारनपुर जनपद की थाना बेहट पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तीन नशा तस्कर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से कुल 73 ग्राम अवैध स्मैक पाउडर व एक मोटर साईकिल बरामद की है।
क्षेत्राधिकारी बेहट के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार दीक्षित के कुशल नेतृत्व में आज मुखबिर की सूचना पर थाना बेहट पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान तीन नशा तस्कर अभियुक्तों तौसीफ पुत्र फय्याज निवासी ग्राम गोगवान थाना कैराना जनपद शामली, मुजक्किर पुत्र साजिद निवासी ग्राम तिगरी थाना नकुड जनपद सहारनपुर व मुर्तजा पुत्र यासीन निवासी ग्राम रीढी मोहउद्दीनपुर थाना बेहट जनपद सहारनपुर को ग्राम भोजेवाला चौराहे के पास से गिरफ्तार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित