तेहरान , अप्रैल 02 -- ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर क़ालिबाफ़ ने अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव के बीच कड़ा संदेश देते हुए गुरुवार को कहा कि लगभग 70 लाख ईरानी देश की रक्षा के लिए तैयार हैं।
श्री क़ालिबाफ़ ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी विदेशी आक्रमण की स्थिति में ईरानी एकजुट होकर उसका सामना करेंगे। उन्होंने ईरान-इराक युद्ध के अपने अनुभवों का उल्लेख करते हुए कहा, "हम वही करते हैं। हम अपने देश के लिए सब कुछ न्यौछावर कर देते हैं।"उन्होंने आठ वर्ष लंबे युद्ध के दौरान अपने भाई और कई करीबी साथियों को खोने की बात याद करते हुए कहा कि राष्ट्र की संप्रभुता की रक्षा के लिए बलिदान देने की परंपरा पुरानी है।
उन्होंने कहा, "हम युद्ध के समर्थक नहीं हैं, लेकिन जब मातृभूमि की रक्षा का समय आता है तो हम में से हर व्यक्ति सैनिक बन जाता है।"श्री क़ालिबाफ़ ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बयानबाजी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि देशभर में चल रहे एक अभियान के तहत एक सप्ताह से भी कम समय में करीब 70 लाख ईरानी आगे आए हैं और उन्होंने हथियार उठाकर देश की रक्षा के लिए तैयार रहने की घोषणा की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित