ड़गढ़ , मई 29 -- राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के विभिन्न पुलिस थानों में जब्तशुदा 66 क्विंटल से अधिक अवैध डोडाचूरा, गांजा, स्मेक एवं एमडीएमए को शुक्रवार को नष्ट किया गया।
पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जिले के पुलिस थानों के मालखाना जब्तशुदा मादक पदार्थों एवं वाहनों की वजह से लबालब भरे पड़े हुए हैं, जिससे अन्य जब्तशुदा मालों के रखने की समस्या आ रही थी। माल निस्तारण और थाने को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा एवं अन्य अधिकारियों सहित संबंधित 17 थानों के थानाधिकारी एवं मालखाना प्रभारी की उपस्थिति में मादक पदार्थ नष्ट किये गये।
उन्होंने बताया कि थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़, सदर चित्तौड़गढ़, कोतवाली निम्बाहेड़ा, सदर निम्बाहेड़ा, बस्सी, आकोला, मंगलवाड़, रावतभाटा, बेगूं, राशमी, साडास, पारसोली, भूपालसागर, शंभूपुरा, बिजयपुर, कपासन एवं निकुम्भ के कुल 17 पुलिस थानों में दर्ज कुल 48 मामलों में से 30 मामलों में अवैध मादक पदार्थ 65 क्विंटल 76 किग्रा 537 ग्राम डोडा चूरा, 11 मामलों में 34 किग्रा 748 ग्राम गांजा, छह मामलों में 996 ग्राम एमडीएमए एवं एक मामले में 135 ग्राम स्मेक को जिला पुलिस ने तस्करों से जब्त किया था। उक्त सभी 48 मामलों में जब्तशुदा अवैध मादक पदार्थ काे जिला औषधि व्ययन समिति चित्तौड़गढ़ द्वारा अल्ट्राटेक सीमेंट के कीलन में जलाकर नष्ट किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित