सहारनपुर , अक्टूबर 10 -- राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय महासचिव एवं बिजनौर से युवा सांसद चंदन चौहान के दिवंगत पिता पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ राजनेता संजय चौहान को उनकी 65वीं जयंती पर पश्चिम के दिग्गज राजनेताओं समेत हजारों लोगों ने भावपूर्ण ढंग से याद किया।

पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नसीरपुर फार्म स्थित संजय सिंह की समाधि पर मेरठ पश्चिम प्रांत के भाजपा अध्यक्ष चौधरी नवाब सिंह नागर, प्रांतीय अध्यक्ष एवं पूर्व काबिना मंत्री सुरेश राणा, बागपत के रालोद सांसद डा. राजकुमार सांगवान, मेरठ के तीन बार सांसद रहे राजेंद्र अग्रवाल, योगी सरकार के केबिनेट मंत्री अनिल कुमार, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, सहारनपुर जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन चौधरी राजपाल सिंह, सहारनपुर नगर के नकुड़ भाजपा विधायक मुकेश चौधरी, पूर्व मंत्री रालोद नेता धर्मवीर बालियान, पश्चिम क्षेत्र रालोद के अध्यक्ष तिरसपाल मलिक, मुजफ्फरनगर के जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डा. वीरपाल निरवाल, मुजफ्फरनगर की पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के पति गौरव स्वरूप बंसल, पूर्व विधायक प्रमोद ऊंटवाल, वरिष्ठ पत्रकार अनिल रायल समेत तीन हजार से भी अधिक लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित