सिरसा , जुलाई 09 -- हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की सिरसा यूनिट ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 58.270 ग्राम हेरोइन के साथ तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।
सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, पहली कार्रवाई में एएसआई सुखदेव सिंह के नेतृत्व में टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर गुप्त सूचना के आधार पर ओएचएम के पास एक कार सवार युवक को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 51.700 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान गांव भवदीन निवासी प्रबजीत पुत्र गुरविंद्र सिंह के रूप में हुई। उसे आगे की कार्रवाई के लिए थाना डिंग पुलिस के हवाले कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित